भदोही। मोढ़ क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर शाम नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ पाक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
शनिवार की शाम मोढ़ बाजार निवासी एक व्यक्ति की बाजार में परचून की दुकान पर गई 14 साल की किशोरी से टॉफी देने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया। परिवार के लोगों ने दुकानदार के यहां पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मगर कोतवाली पुलिस टालमटोल करती रही। पुलिस कप्तान डाॅ.मीनाक्षी कात्यायन के हस्तक्षेप से न केवल बीती रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी राजू जायसवाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी ब्रिजेश सिंह ने बताया कि आरोपी को रविवार को सुबह भदोही रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान न्यायालय भेज दिया गया।