फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: फर्जी रजिस्ट्री कराने का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बेईमानी से भूमि रजिस्ट्री कराने में वांछित को गोपीगंज कोतवाली पुलिस ने लखनऊ से सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। अमवामाफी निवासी आशीष पांडेय ने तहरीर दी थी कि कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जीवित व्यक्ति को मृत दर्शाते हुए बेईमानी से 10 हिस्सेदारों के नाम की भूमि को दो लोगों में वरासत करा कर रजिस्ट्री करा ली गई। पुलिस ने इस मामले में नंदलाल पांडेय, उसकी पत्नी कुसम, लेखपाल चंद्रभान गुप्ता और मेहंदी उल हसन के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। लेखपाल को चार दिन पूर्व पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को वांछित सैय्यद मेहदी उल हसन निवासी मुफ्ती मोहल्ला जौनपुर को बीसीसी. रेजिडेंसी हजरतगंज लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी नथईपुर मनीष द्विवेदी, सुमित यादव, अरविंद यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें