लालानगर। गोपीगंज कोतवाली पुलिस ने सोमवार को सरायजगदीश रेलवे हाल्ट के पास से आरोपी उस्मान उर्फ पुक्की निवासी सरायजगदीश को एक किलो 900 ग्राम गांजा, एक कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार जेल भेजने की कार्रवाई की। कोतवाली में सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि एसपी रामबदन सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर प्रभावी रोकथाम लगाने के लिए टीम गठित की गई है। रविवार को देर शाम चौकी प्रभारी जंगीगंज इंद्रजीत यादव ने मुखबिर की सूचना पर उस्मान को रेलवे हाल्ट के पास से हिरासत में लिया जा सका। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। टीम में प्रभारी निरीक्षक केके सिंह, शिवकुमार यादव, संजय जायसवाल शामिल रहे।