फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: युवती खुदकुशी मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के नेवादा कला गांव में 27 अक्तूबर को बरामद शव के मामले में पुलिस ने रविवार को आशीष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का मानना है कि आरोपी ने किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाया था। 25 अक्तूबर को किशोरी के परिजनो ने कोतवाली में अपने पुत्री के लापता हो जाने और गांव के ही एक युवक पर उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने संबंधी तहरीर दी थी। अभी छानबीन ही की जा रही थी कि दो दिन बाद किशोरी का शव उसके गांव के ही एक तालाब में उतराया हुआ मिला। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का मुआयना कर अधिकारियों को आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। सीओ अजय सिंह चौहान ने बताया कि परिजनों का मुकदमा पहले ही दर्ज था लेकिन विवेचना और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद धाराओं में तरमीम कर विवेचना की जा रही थी। इस बीच रविवार को नेवादा पुलिया के पास मामले में नामजद आशीष को धर दबोचा गया और चालान न्यायालय कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें