कोतवाली क्षेत्र के एक नगर में नौ साल की बालिका से छेड़खानी करने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। बालिका की मां ने बताया कि उसकी बेटी नगर के मदरसे में कक्षा दो की छात्रा है। वह उर्दू पढ़ने के लिए एक मुहल्ले में जाती है। रविवार को वह सुबह नौ बजे घर से गई। उसी दौरान लुट्टुर उर्फ बाबा खान नामक व्यक्ति ने उसके साथ गंदगी हरकत की। पुलिस ने पाक्सो और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। देर रात आरोपी बाबा खान को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।