फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हाईवे पर हादसा, बनारस से लौट रहे पिता की मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बाबूसराय के पास सोमवार को ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक वाराणसी से अपने घर महराजगंज लौट रहा था। महराजगंज निवासी योगेश अग्रहरि (45) सोमवार को अपनी वैगनआर कार से किसी काम के सिलसिले में बेटे नमन अग्रहरि के साथ वाराणसी गए हुए थे। काम खत्म होने के बाद पिता-पुत्र वापस लौट रहे थे। अभी वे बाबू सराय के पास ही पहुंचे थे कि अचानक उनका वाहन हाईवे के उत्तरी लेन पर ट्रेलर से टकरा गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें पुलिस की मदद से वाराणसी पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में बेटा नमन अग्रहरि भी घायल हुआ है। घटना के समय योगेश वाहन की पिछली सीट पर बैठे थे। योगेश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें