मधुबन थाना क्षेत्र के बंधनपुर ग्राम पंचायत के पास बुधवार की सुबह मवेशी को बचाने के प्रयास में एक बाइक चालक नियंत्रण खो बैठा। बाइक सामने आ रही एक मोटरसाइकिल से टकरा गयी। हादसे में बाइक चालक की मौत गई, वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मधुबन थाना क्षेत्र के बंधनपुर ग्राम पंचायत निवासी इंद्रजीत उर्फ जीतू बुधवार की सुबह करीब 11 बजे किसी काम से बाइक से घोसी जा रहा था। ग्रामसभा के चकऊथ असना मार्ग स्थित फुटलहिया के पास एक मवेशी को बचाने में वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गया।
हादसे में इंद्रजीत के सिर में गंभीर चोट लगी, इससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार मधुबन थाना क्षेत्र के सरफोरा निवासी राहुल यादव घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।