फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सैदाबाद में दुर्घटना, बरात जा रहे युवक समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर। कोइरौना थाना क्षेत्र के निबिहा मझगवां गांव निवासी 22 वर्षीय युवक प्रदीप यादव की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रयागराज के हंडिया के सैदाबाद बाजार में बरात में जाते समय उसकी बाइक की अर्टिगा कार से टक्कर हो गई। दुर्घटना में प्रदीप के साथ जा रहे प्रयागराज के कटहरा निवासी रिश्तेदार चंद्रजीत यादव (30) की भी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रयागराज के कटहरा निवासी रिश्तेदार चंद्रजीत के साथ प्रदीप कनकपुर में बरात में शामिल होने बाइक से ही जा रहा था। इस बीच सैदाबाद बाजार में सामने से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार की उनकी बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रदीप और उनके चाचा दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद प्रदीप के घर में कोहराम मच गया। युवक की मां सरोजा देवी रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। एक साल पहले इनके एक चार साल के बेटे की बीमारी से मौत हो गई थी। अब प्रदीप के जाने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रदीप अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी दो छोटी बहनें भी हैं। शनिवार को उसका शव घर पहुंचा तो गांव में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें