जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा बैठक हुई। इसमें अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि ग्रामीण इलाकों में प्रचार- प्रसार कर वैक्सीनेशन में तेजी लाएं। कोरोना की तीसरी लहर के पूर्व शत प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लग जाए। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि साप्ताहिक बंदी का प्रभावी तरह से पालन कराया जाए। बिना मास्क के बाहर निकलने वालों का चालान काटा जाए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे किसी के बहकावे या भ्रम में ना आएं। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। यदि कोविड से संबंधित किसी को कोई समस्या होती है तो वह कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के नंबरों (05414-250223, 250305, 250304, 250302, 250301, 9454416838) पर संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर एडीएम शैलेंद्र मिश्र आदि रहे।