फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तालाब में हजारों मछलियां मरीं, वहीं दफाना देने से उठ रही दुर्गंध

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के काली देवी मुहाल स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर के तालाब का पानी प्रदूषित होने से रविवार सुबह हजारों मछलियां मृत मिलीं। नगर पालिका की ओर से मंदिर परिसर में ही गड्ढा खोदकर मछलियों का निस्तारण कर दिया। उठ रही दुर्गंध से बस्ती के लोगों में नाराजगी है। भीषण गर्मी के मौसम में तालाब का पानी प्रदूषित हो गया था। अभी एक सप्ताह पूर्व हजारों मछलियों की मौत हो गई थी। इसके बाद भी पालिका की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। रविवार को तालाब में एक बार फिर हजारों मछलियां उतराई मिली। सूचना के बाद नगर पालिका परिषद के कर्मचारी वहां पहुंचकर तालाब से मछलियों को बाहर निकाला। वहीं खाली पड़े स्थान पर ही गड्ढा खोदकर उन्हें दफना दिया। बस्ती के लोगों ने कहा कि मंदिर परिसर में ही निस्तारण होने से आसपास दुर्गंध उठ रही है। पालिका की ओर से इसे कहीं अन्यत्र ले जाकर निस्तारित करना चाहिए थे। स्थानीय लोगों की मानें तो तालाब में कई क्विंटल मछलियां मरी है। तालाब में पहले से ही पानी की कमी है। पानी दूषित होने से लगातार मछलियां मर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें