फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अबुल कलाम ने दिया भाईचारे का संदेश

विज्ञापन
मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाते कांग्रेसजन। स्रोत- कांग्रेस पार्टी
विज्ञापन
भदोही। कांग्रेस पार्टी के लोगों ने मंगलवार को भारत रत्न, स्वतंत्रता सेनानी व देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संगठन के लोगों ने उनकी नीतियों पर चलने का संकल्प दोहराया। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि आज मौलाना अबुल कलाम आजाद हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी नीतियों पर चल कर देश में भाई चारा और सौहार्द कायम करने की आवश्यकता है। जिला उपाध्यक्ष मुशीर इकबाल ने उन्हें उनके चित्र पर फूल चढ़ाते हुए कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री रहे। उन्होंने ही देश में आधुनिक शिक्षा की नींव रखी। उपाध्यक्ष मसूद आलम, सुबुक्तगीन अंसारी, नगर अध्यक्ष सरफराज अहमद, स्वालेह अंसारी, अकबर अंसारी, शक्ति मिश्रा, आजाद हुसैन आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें