फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 13 साल बाद भी अभोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अभोली। राजनीतिक उपेक्षा और स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के कारण 13 साल बाद भी अभोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। 2010 में इसका शिलान्यास तत्कालीन सांसद व मंत्री रंगनाथ मिश्र ने किया था।
विज्ञापन

एक तरफ शासन की ओर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दावा किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ राजनीतक उपेक्षा और विभागीय उदासीनता प्रयासों पर पानी फेरने का कार्य कर रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण अभोली में निर्माणाधीन सीएचसी है। बीते 13 सालाें से यह सीएचसी पूरी तरह से तैयार नहीं हो सकी है। इस बीच कई सरकारें आई ओर चली गई, लेकिन सीएचसी का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। 2010 में तत्कालीन बसपा सरकार में जिले के सांसद व मंत्री रंगनाथ मिश्र के प्रयासों से अभोली ब्लॉक में तीन करोड़ 25 लाख की लागत से सीएचसी का निर्माण शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि 30 बेड के इस सीएचसी का 2014 तक निर्माण कार्य चला। इसके बाद अचानक कार्यदायी संस्था काम बीच में ही छोड़ कर चली गई। जिसके बाद से ही काम ठप है। इस ओर न तो विभागीय अधिकारियों का ध्यान है और न ही जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों का। अभोली सीएचसी का निर्माण न होने से 25 से 30 गांवों की हजारों आबादी प्रभावित होती है। इन गांवों में अगर कोई बीमार होता है तो या तो वह गांव में मौजूद छोटे चिकित्सकों को दिखाते हैं या फिर निजी चिकित्सालयों पर निर्भर होते हैं। अभोली क्षेत्र से दुर्गागंज भानीपुर सीएचसी लगभग आठ किमी और सुरियावां लगभग 12 से 14 किमी दूर है। ऐसे में किसी आपात परिस्थितियों में लोगों को त्वरित उपचार नहीं मिल पाता। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इसके संचालन को लेकर पत्र लिखा गया, लेकिन इस पर विभागीय अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें