फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सरकार के खिलाफ गांधी पार्क में आप का उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गांधी पार्क में उपवास रखकर विरोध जताया। कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के तानाशाही रवैये से झुकने वाली नही है। जनहित को लेकर पार्टी सड़क से लेकर संसद तक अपनी आवाज उठाएगी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सरकार ने फर्जी तरीके से गिरफ्तार कर लिया और अब उत्पीड़न कर रही है। सरकार की नीतियों का विरोध करने पर आम लोगों को परेशान किया जा रहा है। जिसको लेकर अब चुप नहीं बैठा जाएगा। पार्टी के नेता मरना मंजूर करेंगे, लेकिन झुकना नहीं। एकमुश्त समाधान योजना में ऊर्जा मंत्री ने कनेक्शन न कटने की बात कही थी, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं को धमका रहे हैं। बिल बकाया में उनका कनेक्शन काट दिया जा रहा है। डीएपी के बाद अब किसानों को यूरिया नहीं मिल रही है। जिससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। राज्यपाल और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया। जिसमें कहा कि जिले में यूरिया भंडारण की सुविधा, बकाएदारों का कनेक्शन न काटा जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक यादव, इजहार अहमद, पवन सिंह, विनय कुमार बिंद, रोशन अली, राम प्रकाश मिश्रा, राजधर बिंद, बैजनाथ सरोज, अरविंद, सभाजीत मौर्य, महेंद्र पाल, राम प्रकाश, वीरेंद्र गौड़ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें