फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सीएम की गिरफ्तारी पर भड़की आप, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आप कार्यकर्ता भड़क गए हैं। शुक्रवार को नाराज कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कहा कि भाजपा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। विपक्ष को अलग-अलग तरीके से परेशान किया जा रहा है, जिसको जनता देख रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने आरोप लगाया कि सरकार सीबीआई, ईडी का गलत उपयोग कर रही है। हर किसी को इसका डर दिखाकर फर्जी फंसा रही है। शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्तों ने कई बार ईडी को बयान दिए लेकिन उन बयानों में कभी भी अरविंद केजरीवाल का नाम नहीं लिया गया लेकिन सरकार साजिश रच कर उनको गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले आप के सांसद संजय सिंह को फर्जी तरीके से फंसाया गया। राष्ट्रपति से मांग की है कि इसकी जांच उच्चाधिकारियों से कराई जाए। कहा कि सरकार के तानाशाही से जनता तंग आ गई है, इसका जवाब लोकसभा के चुनाव में भाजपा को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार मंहगाई पर लगाम लागाने पर पूरी तरह विफल है। बेरोजगारी, महंगाई, अपराध से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए हिंदू-मुस्लिम, विपक्षी नेताओं पर गलत आरोप लगाकर परेशान कर रही है। देश की जनता भाजपा की कारगुजारी को देख रही है। 2024 के चुनाव में जनता के गुस्से का भाजपा को शिकार होना पड़ेगा। इस मौके पर मनोज गुप्ता, खालिक, कविता राय, विजेंद्र राय, संगम सरोज, अशोक यादव, राजधर बिंद, बीरेंद्र गौड़, विनय बिंद, राजकुमार सिंह, रोशन अली, प्रियांशु गुप्ता, कमलेश गौतम, जटाशंकर मिश्र, श्यामनारायण तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें