फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकाल कर अंबेडकर को किया माल्यार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। सीखापुर गांव में सोमवार को बौद्ध दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बसपाजनों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में जुलूस निकाल कर गांधी, बड़ागांव, दवनपुर, खानापुर, नथईपुर, जंगलपुर आदि गांवों का भ्रमण किया। जन-जन को आंबेडकर के बताए हुए मार्ग को आत्मसात करने का आह्वान किया जाता रहा। जुलूस में चल रहे युवा संविधान आधारित गीतों पर थिरकते रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आंबेडकर विकास समिति सीखापुर की ओर से आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि रहे। बसपा जिला उपाध्यक्ष शादाब अंसारी, विधानसभा ज्ञानपुर अध्यक्ष रामकुमार गौतम ने कहा कि बाबा साहब ने जो कर दिखाया वह अब कोई नहीं कर सकता। संविधान लिखने से लेकर दलितों को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास आज भी प्रासंगिक ही नहीं बल्कि आत्मसात करने की जरुरत है। कहा गया कि बहुजन समाज पार्टी अपने समाज और हक के लिए संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेगी। इस मौके पर सेक्टर अध्यक्ष आनंद गौतम, दयानाथ, मुंशीराम, सुनील, बाबा सहगल, आशीष पांडेय, शेषनाथ पांडेय, खुशियाल पासी, विकास पासी, रतन कुमार, ओमप्रकाश, दीपक, रामबाबू, आलोक कुमार, दिनेश कुमार, राजाबाबू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें