अदलहाट। पथरौरा गांव के पास नहर किनारे रविवार को सुबह चोरी की बाइक बेचने के लिए ले जा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
महुआबारी गांव निवासी तेज प्रकाश पटेल अपनी बाइक से 12 जून को कौड़ियां खुर्द गांव में रामासरे की मां की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गए थे। वहां उनकी बाइक चोरी हो गई। बीते 29 जून को उन्होंने बाइक चोरी होने की तहरीर दी। उप निरीक्षक राम आशीष यादव रविवार की सुबह गश्त पर थे। उस दौरान मुखबिर की सूचना पर पथरौरा नहर किनारे से सानू यादव निवासी ग्राम पचेगड़ा थाना अदलहाट को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रविन्द्र भूषण मौर्य ने बताया कि सानू यादव को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। संवाद