फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली के रयां गांव के दलित बिंद निवासी अमित कुमार (18) रविवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह बस्ती में घर के पास ही स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाते-नहाते वह गहरे पानी में चला गया। बस्ती निवासी मंगरू का 18 वर्षीय पुत्र अमित कुमार रविवार को दोस्ताें के साथ तालाब में नहा रहा था। बताया जा रहा है कि नहाते-नहाते वह अचानक गहरे पानी में चला गया। उसके साथ नहा रहे बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों के शोर के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तालाब से निकाला गया। परिजन उसे महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शैलेष राय ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन तब तक घर वाले सब को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें