फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बरात से लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के लालानगर टोल प्लाजा के पास बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक बरात में शामिल होने के लिए जंगीगंज गया था। वापस लौटते समय हादसा हो गया। कोतवाली के पूरे टीका निवासी संतलाल बिंद का सबसे बड़ा बेटा मंगलेश बिंद (32) मंगलवार को अपने दोस्त वैभव यादव के साथ जंगीगंज बरात में गया था। लौटते समय लालानगर टोल प्लाजा के साथ एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मंगलेश बिंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा वैभव बाल-बाल बच गया। मौके पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलेश तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें