फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शराब पीकर तालाब में कूदा युवक, डूबने से गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के हनुमान गढ़ी तालाब के पास दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद युवक नहाने के लिए तालाब में कूद गया। जिससे डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर बड़ी संख्या भीड़ जुट गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। दूसरी तरफ उसके अन्य साथी मौका देख फरार हो गए।
विज्ञापन

नगर के हनुमानगढी स्थित तालाब के किनारे सुबह से लेकर शाम तक नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। जिससे स्थानीय लोग भी परेशान रहते हैं। बताया जा रहा है सोमवार की दोपहर तीन-चार युवक तालाब के पूरब स्थिति घाट पर बैठकर पहले शराब पीये। इस बीच नशे में ही एक युवक ने तालाब में छलांग लगा दी।
काफी देर तक जब वह बाहर निकला तो वहां उसके अन्य साथी शोर मचाने लगे। जिससे लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को तालाब से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की पहचान अलमऊ निवासी गिरदावल पासी उर्फ बिहारी (25) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि तालाब में कूदने के बाद युवक के सर में किसी पत्थर से चोट लगी होगी। जिससे वह पानी में ही रह गया होगा। स्थानीय लोगों ने तालाब किनारे से नशेड़ियों का जमावड़ा हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें