फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के बनकट गांव स्थित ब्रह्म बाबा देव स्थल के पास जंगीगंज धनतुलसी मार्ग पर मंगलवार शाम सात बजे आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें इटहरा निवासी सुनील कुमार उर्फ जय कुमार (19) पुत्र स्व. पचई की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा उसका साथी बाबा पुत्र धनराज गौतम (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक सवार बनकट गांव निवासी सचिन मिश्रा (22) पुत्र मंटू मिश्रा को भी गंभीर चोटें आई। सचिन का इलाज प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। चौकी इंचार्ज सीतामढ़ी श्री प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे जंगीगंज धनतुलसी मार्ग पर दो बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। एक बाइक पर सवार इटहरा निवासी एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दो युवकों का गंभीर अवस्था में विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। तीनों को डीघ सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक के मौत की पुष्टि की। मृतक के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें