फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सारनाथ एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही-जंघई रेल मार्ग के रेवड़ापरसपुर रेलवे फाटक के पास शुक्रवार को दोपहर सारनाथ एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने मृतक की पहचान उसी मोहल्ले के नन्हें पाल (55) के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर तीन बजे सारनाथ एक्सप्रेस वाराणसी की ओर जा रही थी तभी नन्हें हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मृतक का शिनाख्त किया। लोगों ने बताया कि नन्हें पाल घर से इंदिरा मिल चौराहे की ओर गए थे। वापसी मे वे रेलवे ट्रैक के किनारे किनारे आ रहे थे। आशंका है कि इसी में वे ट्रेन की चपेट में आ गए होंगे। शिनाख्त के बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें