फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पूर्वाेत्तर रेलवे के कटका स्टेशन के पास बुधवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे ट्रेन के सामने कूदकर मुकेश गौतम (25) पुत्र महेंद्र प्रसाद गौतम निवासी चकोड़ा महराजगंज ने जान दे दी। मिर्जापुर आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पिता महेन्द्र प्रसाद गौतम ने बताया कि मुकेश सुबह नौ बजे ही घर के लोगों को बिना बताए ही निकला था। करीब 10.30 बजे उन्हें घटना की जानकारी मिली। लोगों ने बताया कि वह स्टेशन के आसपास टहल रहा था। उसी दौरान वाराणसी से आ रही ट्रेन के सामने अचानक छलांग लगा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात से उन्होंने इनकार किया। बताया कि मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। जून 2025 में उसकी शादी हुई थी। वह एक एनजीओ में काम करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें