फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ऋण देने के नाम पर युवक-युवती ने 50 ग्रामीणों से की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। अमवा खुर्द गांव में सोमवार को बाइक सवार युवक और युवती ने 50 ग्रामीणों को ऋण देने के नाम पर ठगी कर लिए। सभी से ढाई-ढाई हजार का फार्म भराया। मंगलवार को जब उनका फोन बंद आया तो लोगों को ठगी का शिकार होने का एहसास हुआ। सोमवार को गांव के कई बस्तियों में एक बाइक से एक युवक और एक युवती पहुंचे। ग्रामीणों को जरूरत पर लोन देने की व्यवस्था बताई। कहा कि आप लोगों को 50-50 हजार रुपये का लोन मिलेगा। लखेंद्र प्रजापति, टोमी बनवासी सहित 50 ग्रामीणों से ढाई-ढाई हजार लेकर फार्म भरवाया। फिर दूसरे दिन आने की बात कहकर चले गए। दूसरे दिन जब दोनों नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनके मोबाइल पर फोन किया लेकिन फोन स्वीच ऑफ बताने लगा। इसके बाद सभी को ठगी का अहसास हुआ। ग्रामीण एक-दूसरे को कुसूरवार ठहराने लगे। प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि अभी किसी ने शिकायत नहीं की है। यदि कोई तहरीर देगा तो कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें