फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: योजना का लाभ दिलाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर रिश्तेदार की लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला कैमूर जिले के भभुआ का बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दतियाव गांव निवासी उत्तम गोंड को गिरफ्तार किया है। भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। तहरीर में लिखा है कि 22 दिसंबर को आरोपी उसका रिश्तेदार घर आया, उसने युवती को झांसा दिया कि सरकार की ओर से लड़कियों के लिए एक नई योजना शुरू की गई है, जिसका फॉर्म भरा जा रहा है। आरोपी के बातों पर भरोसा कर युवती उसके साथ बाइक पर सवार होकर फॉर्म भरने निकल गई। रास्ते में आरोपी ने फॉर्म भरवाने के बजाय एक सुनसान कमरे में ले गया, जहां उसने चाकू की नोंक पर जान से मारने की धमकी दी और डरा धमका कर कई बार दुराचार किया। युवती किसी तरह भाग कर अपने परिजनों के पास पहुंची और उन्हें आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई कर आरोपी उत्तम गोंड को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें