फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: औराई सीएचसी में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। क्षेत्र के समधा गांव की निवासी राजकुमारी देवी ने शनिवार को औराई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। नवजातों में दो पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं। चिकित्सकों की देखरेख में सुरक्षित डिलीवरी होने के बाद जच्चा और तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। समधा गांव निवासी राजकुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा कार्यकर्ता गायत्री देवी ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें समय पर औराई सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ की टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया और सफलतापूर्वक तीनों बच्चों का प्रसव कराया। इस अनोखे प्रसव की खबर फैलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि फिलहाल मां और बच्चे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और स्वस्थ हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने आशा कार्यकर्ता गायत्री देवी की तत्परता और अस्पताल की चिकित्सकीय टीम के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें