फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीएसके के तहत तीन माह के मासूम के दिल का होगा नि:शुल्क ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत तीन माह के एक मासूम के हृदय का नि:शुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष कुमार चक ने बच्चे को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, अलीगढ़ रेफर किया। सीएमओ ने बताया कि सुरियावां क्षेत्र के पूरे मनोहर निवासी अखिलेश साहू के यहां 14 अप्रैल 2026 को पुत्र का जन्म हुआ था। जन्म से ही बच्चा अस्वस्थ रहता था। जांच कराने पर उसके हृदय में छेद (होल इन हार्ट) होने की पुष्टि हुई। निजी अस्पताल में इलाज का खर्च अधिक होने के कारण परिजन परेशान थे। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सुरियावां के माध्यम से बच्चे को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से जोड़ा गया। अब उसका अलीगढ़ में नि:शुल्क उपचार और ऑपरेशन कराया जाएगा।सीएमओ ने बताया कि विभाग की पहल से परिजनों को बच्चे के बेहतर इलाज की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें