फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित छात्रा की पिटाई की जांच करेगी तीन सदस्यीय टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई ब्लॉक के संवरा कंपोजिट विद्यालय में छात्रा की पिटाई का मामला तूल पकड़ लिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने प्रकरण की जांच के लिए तीन खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम गठित कर दी है। तीन दिनों में जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया। महीने भर में सरकारी स्कूलों में तीन घटनाओं को लेकर विभाग सख्ती की तैयारी में है। 13 सितंबर को रामचंद्र ने बीएसए को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसकी बेटी कंपोजिट विद्यालय संवरा में चौथी कक्षा की छात्रा है। पांच सितंबर को मध्याह्न भोजन के बाद वह नल पर बर्तन धो रही थी। उसी दौरान अकारण उसकी बेटी को हेडमास्टर ने कुहनी से मारने के बाद गला पकड़कर फेंक दिए। जिससे उसके सिर में चोट लगी। उक्त घटना के बाद से ही वह काफी डर गई है और स्कूल जाना बंद कर दी। आरोप लगाया कि उक्त हेडमास्टर ने 2020 में गांव के जयशंकर गौतम के बेटे को बुरी तरह मारपीट दिया था। जिसके कारण उसे आज भी एक कान से सुनाई नहीं दे रहा है। शिकायत के बाद ही बीएसए ने हेडमास्टर से स्पष्टीकरण देने का निर्देश जारी किया। मामला छात्रा से जुड़ा होने के नाते उन्होंने बृहस्पतिवार को जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी। उन्होंने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, औराई और डीघ को जांच के लिए नामित किया है। तीन दिनों में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मामले में हेडमास्टर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि अभी माह भर पूर्व चौरी के मानिकपुर में छात्रा की पिटाई में हेडमास्टर और पूर्व प्रधान पर कार्रवाई हो चुकी है जबकि सप्ताह भर पूर्व डीघ के एक शिक्षक पर भी छात्र को पीटने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें