फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ढाई करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला खेल मैदान तैयार

विज्ञापन
सीतामढ़ी मे पुंज मल्टीपरजर हाल में तैयार बैडमिंटन कोर्ट। संवाद
विज्ञापन
सीतामढ़ी। सीतामढ़ी में 2.50 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय मानक का प्रोफेशनल खेल मैदान का निर्माण पूरा हो गया है। खेल मैदान का उद्घाटन आगामी 18 अप्रैल को शनिवार की सुबह पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी करेंगे। इस दौरान एक फुटबॉल मैच होगा। दयावंती पुंज मॉडल स्कूल में 52 हजार वर्ग फुट में निर्मित अंतरराष्ट्रीय मानक के ग्राउंड में एथेलिटिक्स, रेसिंग ट्रैक, फुटबॉल, वॉलीवॉल के दो कोर्ट, पिकेल कोर्ट, लांग जंप, हाईजंप के साथ क्रिकेट खेलों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक का अतिआधुनिक ग्राउंड का निर्माण पूरा हो चुका है। इसी तरह वातानुकूलित पुंज बहुउद्देश्यीय हाल में आधुनिक तकनीकी युक्त तीन कोर्ट बैडमिंटन का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं, पुंज डिग्री कॉलेज में दो कोर्ट वॉलीवॉल, टेनिस, क्रिकेट प्रैक्टिस पिच आदि का निर्माण पूरा हो चुका है। खेल ग्राउंड के निर्माण पर संस्था के चेयरमैन उद्योगपति अतुल पुंज ने लगभग ढाई करोड़ रुपये खर्च किया है। निर्माण में हर तकनीकी पहलुओं का ध्यान रखा गया है। खेल ग्राउंड में लगाई जा रही सुंदर और मुलायम आर्टिफिशियल घास (टर्फ) वियतनाम में मंगाई गई है। स्कूल की डायरेक्टर डॉ. चित्रा सिंह ने बताया कि खेल मैदान का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इस दौरान एक फुटबॉल मैच का भी आयोजन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें