फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लापरवाही में लटका एक करोड़ का प्रोजेक्ट, ठेकेदार को हटाया

विज्ञापन
वीएनजीआईसी में अधूरा मल्टीपरपज हाल। संवाद - फोटो : गंधकुटी में भ्रमण करते अनुयायी।
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पीएमश्री विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यदायी संस्था की उदासीनता से एक करोड़ का प्रोजेक्ट अधर में लटक गया है। दिसंबर 2024 में पूर्ण होने वाली परियोजना एक साल बाद भी पूरी नहीं हो सकी। अल्टीमेटम के बाद भी सुधार न होने पर ठेकेदार को हटा दिया गया है। कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ को 15 दिन में कार्य पूरा करने की मोहलत दी गई है। जिले के सबसे पुराने विद्यालयों में विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज शामिल है। करीब 150 साल पुराने इंटर कॉलेज को दो साल पूर्व पीएमश्री में चयनित किया गया। इसके बाद से ही विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए तमाम व्यवस्थाएं बेहतर की जा रहीं हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए साल 2023 में एक करोड़ की लागत से कॉलेज में एक मल्टी परपज हॉल, एक विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष का निर्माण शुरू किया गया। दिसंबर 2024 तक इसे पूर्ण करने की टाइमलाइन तय की गई थी लेकिन कार्यदायी संस्था की उदासीनता और ठेकेदार की लापरवाही से दिसंबर 2025 तक उसे पूर्ण नहीं किया गया। करीब तीन महीने पूर्व डीएम शैलेष कुमार ने जीआईसी में निरीक्षण के दौरान नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था और ठेकेदार पर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद शिक्षा विभाग की सख्ती पर ठेकेदार को हटा दिया गया। जीआईसी प्रधानाचार्य आलोक तिवारी ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने 15 दिन की मोहलत मांगी है। दिसंबर तक कार्य पूर्ण करने का समय दिया गया है। उक्त समय में काम पूरा न होने पर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें