फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रेन के सामने कूदकर कोटेदार ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के कौड़र गांव के कोटेदार गुलाब सिंह (38) ने रविवार की सुबह ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। वह काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था और नशा करने लगा था।
विज्ञापन

सुरियावां थाना क्षेत्र के कौडर गांव के कोटेदार गुलाब सिंह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। उसने इसकी कोई वजह परिजन नहीं बताई। परिजनों का कहना था कि कुछ दिनों से नशे की लत भी लग गई थी। इससे घर में अक्सर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी।
रविवार की सुबह वह बाइक से बदलीपुर रेलवे फाटक के पश्चिम तरफ बेसयू के बारी पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक खड़ी करके प्रयागराज से बनारस की तरफ जा रही बुंदेलखंड एक्सप्रेस के सामने कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे सुरियावां ले गई, जहां से उसे भदोही के लिए रेफर कर दिया गया। भदोही ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। भदोही अस्पताल में पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष शेषनाथ पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें