दीपावली पर्व पर जनपद में अवैध पटाखों का कारोबार तेजी से चल रहा है। इस बीच गोपीगंज में शनिवार की देर शाम एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह के नेतृत्व में गोपीगंज कोतवाली की टीम ने हनुमानगढ़ी काली देवी मंदिर के पास स्थित एक दुकान में दबिश दी। टीम ने वहां से एक पिकअप अवैध पटाखा बरामद किया। टीम ने एक टिन शेड कमरे में रखे अवैध एक पिकअप पटाखों को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आयी। टीम पटाखों की जांच पड़ताल में लगी है। पुलिस ने दुकान के मालिक के साथ दो अन्य लोगों को हिरासत में रखा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस की कार्रवाई से अवैध पटाखा कारोबारियों में हलचल मचा रहा।