फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हाल में मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थानाक्षेत्र के भकोड़ा रेलवे फाटक के पास मंगलवार को तड़के रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। शव की पहचान डोमनपुर गांव निवासी जवाहिर विश्वकर्मा (56) के रूप में हुई। वाराणसी-जंघई रेलखंड के भकोड़ा रेलवे फाटक के पश्चिमी छोर पर शौच के लिए ग्रामीणों ने एक अधेड़ का शव देखकर किसी ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत की आशंका जताई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त डोमनपुर निवासी जवाहिर विश्वकर्मा के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार मृतक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। रात में कब घर से निकलकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें