फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कमाऊ युवकों की मौत से परिजनों पर टूटा दुख का पहाड़

विज्ञापन
लक्ष्म​​णियां में मृतकों के घर पर जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
खमरिया। औराई कोतवाली के कोठरा गांव के पास हाईवे पर मंगलवार की रात हुए दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के गांव लसमणिया गांव में मातम पसरा हुआ है। बुधवार को गांव के कई घरों में चूल्हे नहीं जले। लोग गांव के दौ नौजवानों की मौत से मर्माहत नजर आए। दोनों मृतकों पर परिवार की जिम्मेदारी थी। मृतक अजय की दो बेटियां हैं। अब वे अनाथ हो गईं। वही सनी भी घर का कमाऊ पूत था। दोनों की मौत से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। औराई कोतवाली के लसमणिया गांव निवासी सनी (16) पुत्र हंसराज, अजय (26) निहाला की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं आर्यन (18) पुत्र मुन्नालाल विश्वकर्मा और शिवम (17) पुत्र बच्चन गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में आर्यन का इलाज भदोही के निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं शिवम वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। ये सभी फर्नीचर बनाने के मजदूर थे। बुधवार को इनके घरों में मातम पसरा था। मृतक युवकों में सनी यादव घर का बड़ा बेटा था। उसका छोटा भाई अभी 14 साल का है। वह अभी पढ़ाई कर रहा है। सनी के पिता जी की माली हालत अच्छी नहीं है। वे ड्राइवर का कार्य करते हैं। पिता और सनी के ऊपर ही गृहस्थी का पूरा भार था। दूसरी ओर मृतक अजय यादव दो भाई हैं। मृतक अजय की केवल बेटियां ही हैं। वह घर के कमाऊ व्यक्ति थे। अजय की माली हालत खराब थी। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। औराई कोतवाल राम सरीख गौतम ने बताया कि वाहन व चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें