फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मिर्गी आने से अलाव की आग में गिरा व्यक्ति, जिंदा जला

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के भकोड़ा गांव में शनिवार शाम को अलाव की आग में झुलसने से एक मजदूर की मौत हो गई। वह मिर्गी बीमारी से पीड़ित था। घटना के समय उसकी पत्नी पास में ही झाडू लगा रही थी। शाम में कम दिखने के कारण वह पति को आग में गिरते हुए नहीं देख पाई। जलने की बदबू हुई तो उसे घटना की जानकारी हुई। भकोड़ा गांव जयदेई ने बताया कि पति बसावन उर्फ कल्लू (53) मजदूरी करते थे। वह मिर्गी की बिमारी से पीड़ित थे। कोई बच्चे नहीं है। ठंड से बचने के लिए शनिवार की शाम पति घर के बाहर अलाव जलाकर आग ताप रहे थे। मिर्गी का दौरा पड़ने से कल्लू अलाव में गिर गए। आधे घंटे तक बेसुध पड़ रहे। कुछ देर बाद मांस जलने की बदबू हुई तो आसपास के लोगों ने उसे घटना की जानकारी दी। पत्नी जयदेई ने बताया कि उसे कम दिखता है इसलिए वह पति को आग में गिरते हुए नहीं देख पाई। परिवार में कोई सदस्य न होने के कारण ग्रामीणों के सहयोग से देर रात शव का अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें