फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोड़ी सी असावधानी खाली कर सकती है आपका बैंक एकाउंट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बदलते दौर में ऑनलाइन शॉपिग करना युवाओं का शौक बन गया है। इसके चलते कई लोग ठगी के शिकार भी हो रहे हैं। त्योहारी सीजन में ठगी के मामले बढ़ जाते हैं। जिले की साइबर सेल टीम ने ऑनलाइन ठगी को लेकर अलर्ट जारी किया है। सोशल मीडिया के जरिए धनरतेस, दीवाली पर ठग गैंग ने तरह-तरह के जाल बिछाए हैं। लोक लुभावने ऑफर के चक्कर में लोग इसमें फंस जाते हैं। त्योहार की खुशियां फीकी न हो, इसके लिए साइबर सेल टीम ने कमर कस ली है। साइबर सेल ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को चेताया कि त्योहार के दौरान दुकान से ज्यादातर सामान खरीदने में विश्वास करें या विश्वसनीय लिंक पर ही क्लिक करें। अपील किया है कि धनतेरस, दीवाली पर किसी अंजान लिंक पर क्लिक न करें। अंजान फोन कॉल पर डिटेल्स न दें। जरा सी असावधानी आपको साइबर ठगों के चंगुल में फंसा सकती है। एसआई साइबर सेल अरविंद यादव ने बताया कि त्योहरों के सीजन में तमाम तरह के फोन कॉल, ऑफर आते हैं। जिसे लेकर सावधानी बरतें, किसी प्रकार की दिक्कत होने पर 1930 नंबर पर संपर्क करें।
विज्ञापन

इस तरह करें खुद का बचाव
- दीपावली बोनस, धनतेरस पर कैसबैक की लालच में न आये।
- फोन पर ऑफर मिलने पर मोबाइल में एनी डेस्क, टीम विवर्स न करें इंस्टाल।
- मेसेज, व्हाटसएप पर आए किसी भी शुभकामना संदेश के लिंक पर क्लिक न करें।
- एटीएम का उपयोग करते समय सावधानी बरतें
- ऑनलाइन खरीदारी फेसबुक, व्हाटसएप, ओलेएक्स पर विज्ञापन देखकर शॉपिंग न करें।
- साइबर फ्रॉड होने पर इस नंबर 1930 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें