फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 11 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा धाम रवाना

विज्ञापन
घोसिया से बाबा धाम जलाभिषेक के लिए रवाना होते कांवड़िया। संवाद
विज्ञापन
घोसिया। सावन के पावन महीने में बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने के लिए घोसिया बाजार से 11 श्रद्धालुओं का जत्था बृहस्पतिवार को देवघर के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने घोसिया बाजार में डीजे की धुन पर भक्ति गीतों के बीच गाते-बजाते और नाचते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु मिर्जापुर से ट्रेन द्वारा सुल्तानगंज पहुंचेंगे। वहां गंगा नदी से पवित्र जल भरकर कांवर यात्रा शुरू करेंगे और पैदल बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं में अरुण जायसवाल, संतोष बरनवाल, संदीप सेठ, आदित्य सेठ, सूरज सेठ, आयुष सेठ, मंगरू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें