फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 12 लाख से शहीद बृजेश मौर्य की स्मृति में बनेगा द्वार

विज्ञापन
कसियापुर में स्मृतिद्वार के लिए भूमिपूजन करते विधायक विपुल दूबे। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विधानसभा क्षेत्र के कसियापुर में सोमवार को शहीद बृजेश मौर्य की स्मृति में बनने वाले स्मृति द्वार का ज्ञानपुर निषाद पार्टी विधायक विपुल दुबे ने विधि-विधान से भूमि पूजन किया। करीब 12 लाख की लागत से शहीद की स्मृति में यह द्वार बनाया जाएगा। विधायक ने कहा कि स्मृति द्वार का निर्माण एक महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। उनका त्याग, समर्पण और देश के प्रति निष्ठा सदैव आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। मौके पर श्याम नारायण मौर्य, ग्राम प्रधान अमृत लाल, सभाजीत गौतम, मोती लाल मौर्य, अश्विनी श्रीवास्तव, सुरेंद्र मौर्य, राजाराम बिंद, भाईलाल सरोज, रहीम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें