फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गुमटी में आग लगने से फटा सिलिंडर, 50 फीट उछले टुकड़े

विज्ञापन
औराई के तहसील रोड पर जली गुमटी। संवाद
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के तहसील मार्ग पर बुधवार की रात में महिला अशर्फी गुप्ता की गुमटी में रखा सिलिंडर फट गया। उसका एक टुकड़ा 50 फीट तक ऊपर जाकर दूसरे के छत गिरा। संयोग अच्छा था कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि गुमटी में रखा हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। राजापुर निवासी अशर्फी गुप्ता के पति की मौत हो चुकी है। तहसील रोड पर वह गुमटी में चाय और नाश्ते की दुकान चलाकर परिवार चलाती हैं। बुधवार की रात गुमटी में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने के कुछ देर के बाद उसमें रखा सिलिंडर फट गया। जिसका आधा टुकड़ा 50 मीटर ऊपर से महथुआं निवासी संजय दुबे के छत पर गिरा। ग्रामीणों के मुताबिक अशर्फी के पति की 10 साल पहले ही निधन हो गया। उसका एक बेटा दिव्यांग तो दूसरा मंदबुद्धि है। अब दुकान नष्ट होने से उसके सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें