फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर धीरज के परिजनों को दी जाए एक करोड़ की सहायता : अजय राय

विज्ञापन
अ​​ग्निवीर धीरज गुप्ता को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
घोसिया (भदोही)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार की शाम को अग्निवीर धीरज गुप्ता के घर पहुंचे। उन्होंने अग्निवीर को श्रद्धांजलि दी। परिजनों से मुलाकात करके ढांढ़स बंधाया। कहा कि धीरज के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। भारत माता की सेवा करने वाले वीर सैनिकों के बलिदान पर आज पूरा देश आंसू बहा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि शहीद अग्निवीर के परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। वहीं, परिवार के किसी एक सदस्य को सेना में नौकरी दी जाए। ताकि परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सके। धीरज के परिवार को वे सारी सुविधाएं मिले, जो एक सेना के परिवार को मिलती हैं। यह उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कहा कि पहले सेना का जवान अगर बीच में वीआरएस भी लेता था तो उसको सारी सुविधाएं मिलती थीं, लेकिन आज अग्निवीर जैसी चार साल की व्यवस्था ने सेना के सम्मान को कम किया है। इस मौके पर उप्र कांग्रेस कोआर्डिनेटर दयाशंकर, जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें