फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नवरात्र के एक दिन पहले खंडहर में मिला डेढ़ साल की बच्ची का शव

विज्ञापन
चकभवरा गांव के एक खंडहर में बालिका का शव मिलने पर जुटी महिलाएं। संवाद - फोटो : शहर में शनिवार को हंगामा कर रहे दुकानदारों से बात करती सदर विधायक।
विज्ञापन
औराई (भदोही)। देवी पूजन के महापर्व नवरात्र के ठीक एक दिन पहले औराई कोतवाली के चकभौरा, नरथुआ गांव के एक खंडहरनुमा कमरे में डेढ़ साल की बच्ची का शव मिला है। सुबह लोग उधर पहुंचे तो बच्ची का शव देखकर चौंक गए। बच्ची के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं थे। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर उसका शव फेंका गया है। औराई कोतवाली के नरथुआ चकभौरा गांव में खंडहर नुमा मकान में गांव के ही लोग शौच के लिए डब्बा रखते हैं। हर दिन की तरह जब वे वहां शौच का डब्बा लेने पहुंचे तो वहां पर एक डेढ़ साल की बच्ची का शव पड़ा था। शव के पास एक सफेद रंग का गमछा देखा गया। वहीं बच्ची के चेहरे पर चीटिंयां लग गई थीं। शव को देखने से लग रहा था कि उसे तीन से चार घंटे पहले ही मारकर फेंका गया है। खंडहर में बच्ची के शव मिलने की सूचना आग की तरफ फैल गई। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बच्ची का शव वहां कैसे पहुंचा और किसने उसे वहां फेंका यह अब तक पता नहीं लग सका है। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी खंगाल रही है लेकिन देर शाम तक उसके हाथ कुछ नहीं लग सका। बच्ची के शव की पहचान भी नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक औराई रामसरीख गौतम ने बताया कि बच्ची का शव मिलने के बाद पास में लगे सीसीटीवी को खंगालने का प्रयास किया गया था लेकिन आधी रात में ही उसका फ्यूज उड़ गया था। इससे सीसीटीवी से कुछ हाथ नहीं लग सका। सीओ प्रभात राय ने बताया कि बच्ची की मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। बच्ची के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। शव किसने खंडहर में फेंका, इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें