फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विधायक और उनकी पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का भी मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही विधायक जाहिद बेग की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। बरामद किशोरी ने पूछताछ में बताया कि विधायक आवास पर नाजिया और उसको डांट फटकार के साथ मारा-पीटा भी जाता था। इससे तंग आकर नाजिया ने आत्महत्या से दो दिन पूर्व उससे विधायक आवास से भागने के लिए कहा था, लेकिन उसने इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन


शनिवार की देर शाम भदोही कोतवाली के उपनिरीक्षक हरिदत्त पांडेय ने विधायक जाहिद जमाल बेग और उनकी पत्नी सीमा बेग पर आत्महत्या के लिए उकसाने का भी मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा बरामद किशोरी के बयान के आधार पर दर्ज किया गया है। विधायक आवास में किशोरी के आत्महत्या करने के बाद सीडब्ल्यूसी, श्रम विभाग के अलावा अन्य टीमें लगातार पूछताछ कर रही हैं। टीम ने विधायक आवास से 15 साल की दूसरी किशोरी को भी बरामद किया था। जिससे पूछताछ में यह तथ्य उजागर हुआ था कि नाजिया और दूसरी किशोरी का उत्पीड़न किया जाता था।

पुलिस ने इसी को आधार बनाकर विधायक व उनकी पत्नी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। विधायक व उनकी पत्नी के खिलाफ भदोही कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें