फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लिप्पन तिराहे पर अतिक्रमण हटाने के लिए चला बुलडोजर

विज्ञापन
लिप्पन तिराहे पर कार्रवाई के बाद टूटा चबूतरा तथा मौके पर जुटी भीड़। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
भदोही। सड़क चौड़ीकरण के लिए बुधवार को तहसील प्रशासन ने भदोही नगर के लिप्पन तिराहे पर बुलडोजर चलाया। उपजिलाधिकारी अरुण गिरी की देखरेख में एक मकान के चबूतरे को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई का व्यापारियों ने विरोध किया। इस पर उन्हें पक्ष रखने का समय देते हुए कार्रवाई रोक दी गई। एसडीएम ने कहा कि लोग स्वतः अतिक्रमण हटा लें। उपजिलाधिकारी ने कहा कि लिप्पन तिराहा, मेनरोड तथा स्टेशन रोड पर अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई है। इस कारण आए दिन जाम लग रहा है। लोक निर्माण विभाग ने पहले ही मकानों को चिह्नित करके अतिक्रमण हटाने की नोटिस जारी कर चुका है। कार्रवाई की जद में आ रहे लोगों ने आरोप लगाया कि बिना नोटिस दिए कार्रवाई की जा रही है। इस पर प्रशासन ने कहा कि यदि किसी को नोटिस नहीं मिली है तो आज की कार्रवाई को नोटिस समझा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें