फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मिट्टी में कीटनाशक की मात्रा का पता लगाएगी बायोपेस्टिसाइड मॉनीटरिंग डिवाइस

विज्ञापन
विज्ञापन
फसलों की खेती से पहले अब किसान मिट्टी में जैव कीटनाशक की मात्रा का पता लगा सकेंगे। काशी नरेश विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रणजीत सिंह की ओर से तैयार डिवाइस को भारत सरकार के महानियंत्रक से पेटेंट मिला है। उन्होंने ट्राइकोडर्मा की संख्या के आधार पर बायोपेस्टिसाइड की मात्रा का पता लगाने के लिए ट्राइकोडर्मा बेस्ड बायोपेस्टिसाइड मॉनीटरिंग डिवाइस विकसित की है। डॉ. रणजीत सिंह ने बताया कि इस डिवाइस की मदद से मिट्टी में ट्राइकोडर्मा की संख्या के आधार पर बायोपेस्टिसाइड की मात्रा का पता लगाया जा सकता है। इससे किसान मिट्टी का उचित उपचार कर खेती कर सकेंगे। बेहतर रणनीति और प्रबंधन से अच्छी पैदावार प्राप्त करने में मदद मिलेगी। साथ ही फसलों में लगने वाले रोगों के प्रति पहले से सतर्क हुआ जा सकेगा। डॉ. रणजीत सिंह की इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के मान-सम्मान में वृद्धि करने वाला बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें