फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी कसाब की फांसी को लेकर एक आवाज

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर हमले के मुख्य आरोपी आमिर अजमल कसाब को फांसी देने को सभी दल न्यायपूर्ण बता रहे हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि कसाब को जो सजा मिली है, वह और पहले मिल जानी चाहिए थी। संसद हमले के आरोपी अफजल गुरु को फांसी मिलनी चाहिए। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष लल्लू राम गौतम ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को तोड़ने वाले ऐसे आतंकवादियों को चौराहे पर फांसी देनी चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रत्नेश मिश्रा ने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ यह निर्णय न्यायपूर्ण है। संसद पर हमले के आरोपी अफजल को भी जल्द से जल्द फांसी देने की जरूरत है। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय ने कहा कि कसाब को फांसी देने का निर्णय देर से लिया गया, लेकिन दुरुस्त आया। संसद हमले के आरोपी अफजल को भी अविलंब फांसी की सजा दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें