फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 को आएंगी केंद्रीय मंत्री, तैयारी पर मंत्रणा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में 26 मार्च से भाजपा की चुनावी सभाओं का आगाज हो जाएगा। 26 को केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी सुबह 11 बजे गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज में चुनावी जनसभा करेंगी। सभा को सफल बनाने के लिए शनिवार को जोरईं स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठक की गई। रैली प्रभारी शैलेंद्र दूबे ने कहा कि लोस चुनाव का बिगुल बज चुका है। पांचों विधानसभाओं में प्रभारी और संयोजक तय हो चुके हैं। सभी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। बैठक में रमेश चंद्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक हरिभूषण सिंह, अजय पांडेय, नागेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, दिनेश पांडेय, रोहित पांडेय, प्रदीप सिंह, छत्रपति सिंह, वीरेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें