फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगो के लिए आरपार की लड़ाई का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी आशा संघ की शुक्रवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में हुई बैठक में सरकार की ओर से उनकी मांगें पूरी नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। जिलाध्यक्ष साजिद बेगम ने कहा कि तीन सूत्री मांगों को पूरा करने का आश्वासन सरकार ने दिया था, लेकिन अब तक उस पर कोई अमल नहीं किया गया। इसको लेकर सात जनवरी को सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। जिला अस्पताल से रैली निकालकर आशा बहनें सीएमओ कार्यालय चलेंगी। इस मौके पर किरन पाल, सरिता पाल, नगीना, उर्मिला सिंह, शीला सिंह, किस्मत, गीता देवी, आरती, सुमन बरनवाल, सुशीला देवी, मीनू देवी, कुसुम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें