फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित वाहन चलाएं, जीवन को बचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस लाइन परिसर में बृहस्पतिवार को यातायात माह का शुभारंभ किया गया। एसपी राजेश एस ने हरी झंडी दिखाकर स्कूली बच्चों को रवाना किया। नगर भ्रमण के दौरान सेंट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर के बच्चों ने लोगों से सुरक्षित वाहन चलाने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर एसपी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से जीवन सुरक्षित रहता है। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया चलाते समय सीट बेल्ट बांधना जरूरी है। मोबाइल से बात, शराब पीकर वाहन चलाना जानलेवा है। एएसपी डॉ. संजय कुमार, सीओ यादवेंद्र, यातायात प्रभारी जेपी यादव आदि ने भी लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया।
धर्मेन्द्र पाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें