फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठखानी और सरपतहां का दशमी मेला संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। इलाके के सरई पठखानी और सरपतहां में विजयदशमी का मेला बुधवार को परंपरागत तरीके से संपन्न हो गया। बच्चों ने जहां झूले का आनंद लिया वहीं महिलाओं ने खरीदारी की। सरई पठखानी में आयोजित मेले में झूले आकर्षण का केंद्र रहे। दूर-दराज से आए लोगों ने चाट, फुल्की समेत अन्य व्यंजनों का आनंद उठाया। इस दौरान भरत मिलाप में राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न एक साथ मिले तो जयकारे से मेला गूंजायमान हो उठा संगीत संध्या में पहुंचे भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने किरपा बनल रहे मईया बस हम गावत रही हो, हमरे विजय के विजय पताखा फहरावत रही हो गाकर वाहवाही लूटी। मौके पर दीपक, मनोज चाणक्य, ताड़केश्वर पाठक, अनिल आदि रहे। इसी तरह सरपतहां में आदर्श रामलीला कमेटी सरपतहां की ओर से आयोजित दशमी मेेले में बच्चों ने जमकर आनंद उठाया। मेले में राम से चारों भाइयों का मिलन आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों और महिलाओं ने चाट-फुल्की की दुकानों पर स्वाद लिया। देर शाम रावण दहन का मंचन किया गया। इस दौरान आतिशबाजी हुई। इस मौके पर क्रांतिमान शुक्ला, कड़ेदीन बघेल, राम उजागर, मनोज, हरिकिशन, अमन, भलाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें