फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित चार सेक्रेटरी का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को अभोली और सुरियावां ब्लॉक में बैठक हुई। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा हुई। बैठक में अनुपस्थित चार सेक्रेटरी का अग्रिम आदेश तक वेतन रोका गया। सोमवार को दोपहर 12 बजे सुरियावां और एक बजे अभोली ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ हरिशंकर सिंह ने कल्याणकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने क्रमवार प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन समेत अन्य कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। बीडीओ, एडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित की योजनाओं में लापरवाही न बरती जाए। पात्रों के चयन में पारदर्शिता को नजरअंदाज न करें। शत प्रतिशत सत्यापन कर ही पात्रों को योजनाओं का लाभ दें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अनुपस्थित रहने पर अभोली ब्लॉक के सेक्रेटरी कैलाश, राम सुंदर पांडेय, सुरियावां के योगेंद्र प्रताप सिंह, और मनोज कुमार मौर्य का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारियों को चेतावनी दी कि समीक्षा बैठकों में उपस्थित हों अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें