कौलापुर। क्षेत्र के बिहरोजपुर में उज्ज्वला गैस के प्रयोग और उसके रखरखाव को लेकर शनिवार को दो दिवसीय जागरूकता कैंप का शुभारंभ किया गया। प्रयागराज की एक एनजीओ के तहत महिलाओं को इसके बारे में जानकारी दी गई। बताया कि गैस चूल्हे से सिलिंडर की दूूरी कम से कम एक मीटर की होनी चाहिए। खाना बनाने के बाद रेगुलेटर जरूर बंद रखें। गैस की पाइप को सालभर में एक बार बदलने का सुझाव दिया। इस मौके पर बिहरोजपुर प्रधानपति मुन्ना मिश्रा, सुजीत कुमार, उदयराज, बिंदू देवी, पार्वती, उषा देवी, चमेला देेवी, कल्लनराम आदि मौजूद रहे।